CG Encounter Update: नेशनल पार्क एरिया मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, जंगल में जवानों की सर्चिंग जारी

नेशनल पार्क एरिया मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, जंगल में जवानों की सर्चिंग जारी
X

One Naxali killed in Bijapur Encounter : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवानों ने जंगल से उसका शव और कोई हथियार बरामद किये हैं। फिलहाल इलाके में जवानों की टुकड़ी द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों और माओवादियों के बीच 4 जुलाई से रुक रुककर मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में 1 पुरुष माओवादी का शव व हथियार बरामद किया गया है।

बस्तर आईजी ने आगे बताया कि सर्चिंग करने पर जवानों ने 1 वर्दीधारी माओवादी के शव के साथ घटना स्थल से हथियार भी बरामद किया है। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चल रहे संयुक्त अभियान का हिस्सा है। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरे भारत देश से माओवाद के खात्मे की डेडलाइन तय होने के बाद हर मौसम में जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम जवानों की एक एक टीम जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जवान जब नेशनल पार्क एरिया की तरफ आगे बढे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। फिलहाल देर रात से घने जंगल में गोलीबारी जारी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये



Tags

Next Story