1950 के दशक से शुरू हुई AI तकनीक अब विकास और शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रही है, भारत और विश्व में AI का तेजी से विस्तार हो रहा है।
वैज्ञानिकों का सपना अब आम जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। 1950 के दशक में देखे गए इस सपने ने आम जनता को नए पंख दिए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोगों की समस्याओं को हल करना और देश के विकास में योगदान देना वैज्ञानिकों का अब साकार होता सपना नजर आ रहा है।
मोबाइल में ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, शिक्षा और सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसी कारण वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के कोर्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
बदलते वक्त के साथ AI के बढ़ते कोर्स
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई ऐसे कोर्स हैं, जो अब लोगों के भविष्य का हिस्सा बन चुके हैं। इनमें AI for Beginners, मशीन लर्निंग, Python for AI, डीप लर्निंग, डाटा साइंस, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), AI इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज़न और जनरेटिव AI (जैसे ChatGPT बनाना) शामिल हैं।
भारत के प्रमुख संस्थान जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) इन सभी विषयों का संपूर्ण अध्ययन कराते हैं। 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थी B.Tech in AI, B.Sc Data Science, Diploma in AI जैसे कोर्स करके अपना भविष्य तैयार कर सकते हैं। AI की मदद से लोग विदेशों में भी आसानी से करियर बना पा रहे हैं।
AI की शुरुआत कैसे हुई
“Artificial Intelligence” शब्द की शुरुआत 1956 में अमेरिका के वैज्ञानिक John McCarthy ने Dartmouth Conference में की थी। इससे पहले 1950 में Alan Turing ने यह सवाल उठाया था कि क्या AI आगे बढ़ पाएगा? आज इसका जवाब आम जनता के जीवन में साफ नजर आता है।
AI देश के विकास में योगदान
भारत में बैंकिंग, ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में AI आधारित सिस्टम तेजी से अपनाए जा रहे हैं। अमेरिका में भी AI का इस्तेमाल एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में ज्यादा हो रहा है। चीन ने 2018 में National AI Plan शुरू की, जिसका उद्देश्य व्यापार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देना था।
AI की मदद से सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत में डाटा साइंस, कंप्यूटर स्किल और डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते क्षेत्र में AI प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
यह तय है कि अब AI लोगों का भविष्य बन चुका है। आने वाले समय में AI से जुड़े कौशल सफलता की पहचान करेंगे और करियर के नए अवसर प्रदान करेंगे।