Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > करियर

अग्निवीर भर्ती 2026

Army में जॉब पाने का बड़ा मौका, 8वीं पास भी कर सकते है अप्लाई

अग्नीवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल, कैसे करें अप्लाई और क्या है लास्ट डेट?


army में जॉब पाने का बड़ा मौका 8वीं पास भी कर सकते है अप्लाई

इंडियन आर्मी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा सुनहरा मौका। क्योंकि अग्निवीर 2026 का नोटिफिकेशन निकल चुका है। लेकिन आपको अप्लाई करने का प्रोसेस नहीं पता है, तो टेंशन बिल्कुल न लें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें और इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है?

अप्लाई करने की लास्ट डेट

इसमें अप्लाई करने का नोटिफिकेशन 12 फरवरी 2026 को जारी हो चुका है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 अप्रैल 2026 रहेगी। चलिए अब जान लेते हैं कि ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

  • इसमें अप्लाई करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद 'Apply Online Registration' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी डिटेल भरें। जैसे नाम, मोबाइल नंबर, एजुकेशन डिटेल और सभी जानकारी।
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी डिटेल चेक कर लें, ताकि कुछ भी फॉर्म में गलत जानकारी न जाए।
  • इसके बाद प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
अग्निवीर भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस दो भागों में होगी। पहले कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड पेपर (CBT) देना होगा। इस पेपर को क्लियर करने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। दोनों टेस्ट को क्लियर करने के बाद कैंडिडेट को जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा।

8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
इसमें अप्लाई करने के लिए कम से कम 17 साल उम्र होनी चाहिए और 22 साल तक के युवक भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही, 8वीं पास कैंडिडेट भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

Related to this topic: