भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
X

नईदिल्ली। भाजपा की वर्चुअल जनसंवाद रैली में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहाचीन की कुछ संस्थाओं ने राजीव गांधी फाउंडेशन को 300 हजार अमेरिकी डॉलर मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस और चीन के बीच गुपचुप संबंध है। जिसके चलते चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को इतनी बड़ी राशि दी है।राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं और कई कांग्रेस नेता इससे जुड़े हुए हैं। देश जानना चाहता है कि फाउंडेशन को इतना पैसा किस उद्देश्य से मिला है। 

नड्डा ने कहा की जब भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की साल 2017 में डोकलाम गतिरोध के समय राहुल गाँधी गुप्त रूप से चीनी राजदूत से मिले थे। आज भी गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है।  


Updated : 2020-06-25 14:25:14.0
Next Story
Top