Breaking News
  • MP विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
  • मध्य प्रदेश-राजस्थान में बारिश, ओले गिरे, उत्तराखंड में बर्फबारी
  • मथुरा में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार चार युवकों की मौत
  • UP: उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में घायल अंपायर की मौत
  • बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ब्राजील का नागरिक से भारी मात्रा में कोकीन जब्त
  • महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% आरक्षण का आदेश रद्द, 2014 में कांग्रेस अध्यादेश लाई थी

होम > बिजनेस

सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट, जानें वजह

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी 25,400 के पास, जानें क्रैश की वजहें

भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1400 अंक तक टूटा और निफ्टी 25,400 के पास बंद हुआ। कच्चा तेल, मुनाफावसूली और VIX उछाल से दबाव बढ़ा।


शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 1400 अंक टूटा निफ्टी 25400 के पास जानें क्रैश की वजहें

नई दिल्लीः इंडियन शेयर में गुरुवार 19 फरवरी के दिन शुरुआती बढ़त गंवाते हुए तेज गिरावट दर्ज की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1400 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,400 के आसपास पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर आज विराम लग गया और लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक यानी 1.48% गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 365 अंक या 1.41% की गिरावट के साथ 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। बाजार में मचे इस कोहराम के चलते निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गए हैं।

1. ईरान को लेकर बढ़ी भू-राजनीतिक चिंता

ईरान पर संभावित कार्रवाई की खबरों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया। मिडिल ईस्ट कच्चे तेल की आपूर्ति का बड़ा केंद्र है और स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज इसका अहम मार्ग है। वहां किसी भी तरह का तनाव वैश्विक सप्लाई पर असर डाल सकता है, जिससे तेल की कीमतें और महंगाई दोनों बढ़ सकती हैं।

2. मुनाफावसूली का असर

लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूली शुरू कर दी। हालिया तेजी को दिसंबर तिमाही के बेहतर नतीजों से समर्थन मिला था, लेकिन ऊंचे स्तरों पर बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखी गई।

3. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा, जबकि अमेरिकी क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता दिखा। पिछले सत्र में ब्रेंट में 4% से अधिक की तेजी आई थी। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई और चालू खाते के घाटे को बढ़ा सकती हैं, जिससे बाजार की धारणा कमजोर होती है।

4. इंडिया VIX में तेजी

इंडिया VIX इंडेक्स करीब 5% उछलकर 12.83 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। VIX में बढ़ोतरी का मतलब है कि निवेशक निकट भविष्य में अधिक अस्थिरता की आशंका जता रहे हैं, जिससे बाजार में दबाव बना।

5. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट

बैंकिंग शेयरों में करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 1% से 1.8% तक टूटे। बैंक निफ्टी 61,000 के आसपास कारोबार करता दिखा।

फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी कमजोरी रही। श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में 1% से 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर: बाजार से जुड़े विचार और निवेश सलाह संबंधित विशेषज्ञों या ब्रोकरेज फर्मों के अपने होते हैं। निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Related to this topic: