Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > छाया अग्रवाल का निधन, नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

छाया अग्रवाल का निधन, नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

छाया अग्रवाल का निधन, नम आंखों से दी अन्तिम विदाई
X

खैर। खैर के मोहल्ला रामश्यामपुरम कालोनी निवासी स्टेशनरी कारोबारी रीशू अग्रवाल की 62 वर्षीय मां छाया अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल, मौसा का गुरूवार की सुबह हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से समूचे क़स्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

कई स्कूलों में शोक मनाते हुए मध्यान से छुट्टी कर दी गई। मूल रूप से खुर्जा निवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल की पत्नी छाया अग्रवाल बेहद सौम्य व सरल स्वभाव की मिलनसार महिला थीं। उन्होने अपने पति अनिल अग्रवाल, मौसा, दो पुत्र हैंस अग्रवाल व रीशू अग्रवाल व विवाहित पुत्री हनी अग्रवाल सहित पूरे परिवार को रोता बिलखता हुआ छोडा है। स्थानीय शिवधाम में उनके बडे पुत्र हैंस अग्रवाल ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ0 कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील गर्ग, पूर्व विधायक प्रमोद गौड, नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा, सरोज विकल पूर्व चेयरमैन संजीव अग्रवाल, व्यापारी नेता कालीचरन विकल, जीपीएस के चेयरमैन मनोज राठी दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन राजेश गोयल, धर्मपब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुरजीत शर्मा, एनसीसी के चेयरमैन विजेन्द्र रावज, डायरेक्टर चेतन्य रावत, कन्हैया आजाद, देवेश मिश्रा, आढती, मनोज अग्रवाल, धनेश गंगल, अवधेश गिरी गोस्वामी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Updated : 13 April 2024 1:04 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Khair

Reporter - Rajeev Gautam


Next Story
Top