Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा - 'किसी ने आंख दिखाई तो... निकाल देंगे'

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा - 'किसी ने आंख दिखाई तो... निकाल देंगे'

अरविंद भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा आप ही हमारे परिवार हैं, आप ही हमारी आत्मा की आवाज और हिम्मत हैंं। हम वह दिन कभी नहीं भूलते दिन और रात हमारे साथ खड़े हैं

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा - किसी ने आंख दिखाई तो... निकाल देंगे
X

भिंड। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अरविंद सिंह भदौरिया का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं को आंख दिखाने वालों को चेतावनी देते नजर आ रहे है। दरअसल, चुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री पहली बार कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने अपने मीरा कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनके बोल बिगड़ गए।

अरविंद भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा आप ही हमारे परिवार हैं, आप ही हमारी आत्मा की आवाज और हिम्मत हैंं। हम वह दिन कभी नहीं भूलते दिन और रात हमारे साथ खड़े हैं। चुनाव में जितनी विरोधी ताकतें हो सकती हैं, वे सभी जी-जान लगाकर एक हो गए। विरोधी नेताओंं को सांप, नेवले, बिच्छू, केंकड़े, छंछूदर, षडय़ंत्रकारी, बदमाश, राजनीतिक रूप से बदमाश, पार्टी में रहकर गद्दारी करने वाले लोग, सब कांग्रेस के साथ हाथ मिलाए खड़े थे। उन्हें लग रहा था कि डॉ. अरविंद भदौरिया जीत तो राजनीतिक रूप से अजर-अमर हो जाएंगे। इसका मतलब क्षेत्र के विकास का अजर-अमर होना था। आजादी के बाद अटेर में हमने जितने काम करवाए, किसी ने नहीं करवाए। इसलिए षडय़ंत्रकारियों ने हरवाया, कई अन्य दलों से लड़े लोग भी इसमें शामिल रहे। हमने पांच साल में अन्याय-अत्याचार न किया, न करने दिया। चुनाव में हारजीत चलती रहती है, हार का कष्ट नहीं है। इससे बड़ा विरोध जिंदगी में कभी नहीं हो सकता, लोगों को इंतजार था कि अरविंद हारेंगे तो हमारा नंबर आ जाएगा।

आंख निकाल देंगे

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चाहे शिवराज सिंह रहे हों या आज डॉ. मोहन यादव हैं, हमको विशेष प्रेम रहता है। हमारे मुख्यमंत्री भी रखते हैं। हमारा विधायक मंत्री आप ही हैं, कोई आंख उठाकर देखेगा तो आंख निकाल देंगे। यद्दि कोई गुंडागर्दी करेगा तो लाठी इतनी पड़वाकर कमर तुड़वा दूंगा।

पहले छेड़ता नहीं बाद में छोड़ता नहीं -

उन्होंने अटेर विधायक हेमंत कटारे का नाम लिए बगैर उनके भाई योगेश कटारे पर भी निशाना साधा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि उनकी फिदरत में होगी गरीबों को सताना। टोलप्लाजा पर हजार, दो हजार, पांच हजार की नौकरी करने वालों से मारपीट करने की। हिम्मत है तो बड़े लोगों से टकराओ। सबक सीख जाएंगे। मैं किसी को छेड़ता नहीं हूं। परंतु भाजपा के कार्यकर्ता के साथ कोई अन्याय करेगा। ऐसे लोगों को छोड़ेंगे नहीं।

Updated : 18 Jan 2024 3:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top