Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > महाजनसंपर्क में लाड़ली बहनाओं ने किया भाजपा प्रत्याशी का तिलक लगाकर स्वागत

महाजनसंपर्क में लाड़ली बहनाओं ने किया भाजपा प्रत्याशी का तिलक लगाकर स्वागत

लाल सिंह आर्य ने किया प्रचार

Lal singh arya
X

लाल सिंह आर्य ने किया प्रचार 

गोहद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोहद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने गोहद नगर में जनसंपर्क करते हुए कहा कि आज जो विकसित गोह दिखाई दे रहा है वह मेरे द्वारा पिछले विधायकी कार्यकाल में किए किए कार्यों के कारण है। उन्हांेने कहा कि आपके द्वारा भाजपा के पक्ष में दिया गया एक मत गोहद नगर को और अधिक आधुनिक बनाएगा।

भाजपा प्रत्याशी के महा जनसंपर्क अभियान में दुकानदारों और व्यापारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं लाडली बहनों एवं महिलाओं ने अपने-अपने दरवाजा पर भाजपा प्रत्याशी का तिलक लगाकर एवं आरती कर उनको आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन, अर्चना शर्मा, राम सिया जाटव, मीणा जाटव, राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू उपाध्याय मनोज थापक, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 15 Nov 2023 3:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top