Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > चुनाव से पहले भिंड में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला सचिव

चुनाव से पहले भिंड में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला सचिव

डॉ. मिश्रा ने सभी नेताओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहना स्वागत किया।

चुनाव से पहले भिंड में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला सचिव
X

भिंड। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों में भगदड़ तेज होती जा रही है। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। मंगलवार को भी भिण्ड जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के समक्ष भाजपा की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर भिण्ड से कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव एवं बुंदेलखण्ड अधिकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश परिहार (लहार) के नेतृत्व में 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा एवं अग्रवाल ने सभी नेताओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहना स्वागत किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के रामस्वरूप शुक्रवारे भी उपस्थित रहे।

Updated : 26 Sep 2023 3:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top