SwadeshSwadesh

देवर ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म तो शौहर ने दे दिया तीन तलाक

Update: 2021-06-23 17:08 GMT

मेरठ/वेब डेस्क। ये कहानी है मेरठ निवासी एक विवाहिता की जिसका निकाह दिल्ली में हुआ था। डेढ साल पहले हुए निकाह के बाद उसको ससुराल में प्रताडित किया जाने लगा। एक दिन विवाहिता जब घर में अकेली थी उसी दौरान देवर आ गया और उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने जब ये बात अपने शौहर को बताई तो उसने तुरंत तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की मुश्किलें यहीं नहीं खत्म हुई। उसने मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन जो दरोगा मामले की जांच कर रहा था उसने रुपये लेकर खेल करते हुए मुकदमें से धाराएं ही कम कर दी। बेचारी परेशान होकर कप्तान प्रभाकर चौधरी के पास पहुंची। जहां पर उसने अपनी व्यथा कही। कप्तान ने इस मामले में जांच कर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। दुष्कर्म और तलाक का दंश झेल रही महिला न्याय की आस में भटक रही है।

किठौर निवासी विवाहिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह दिल्ली निवासी युवक से हुआ था। कुछ दिनों बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि कुछ दिनों पहले वह ससुराल में अकेली थी। तभी देवर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की, जिससे वह घायल भी हो गई थी। उसने अपने शौहर को जानकारी दी तो उसे चुप रहने के लिए कहा। विरोध करने पर तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपनी मां और बहन के साथ कप्तान से शिकायत की। एसपी क्राइम ने थाना प्रभारी को जांच करने का निर्देश दिया।

Tags:    

Similar News