हरदोई: दवा किट व ऑक्सीजन देकर उदित पाठक बचा रहे गरीबों की जान

गरीबों व जरूरतमंदों को दवाई, ऑक्सीजन, ऑक्सिमीटर आदि उपलब्ध कराने के लिए टीम बनाई है, जो अलग अलग स्थानों पर लोगों को चिन्हित कर उन्हें सुविधा उपलब्ध करा रही है।

Update: 2021-05-12 14:07 GMT

हरदोई: कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग से ज्यादा हरदोई के नागरिक अपना योगदान दे रहे हैं। करीब आधा सैकड़ा नवयुवक कोरोना संक्रमण के समय अपनी जान जोखिम में डालकर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं, इन्ही में से एक प्रमुख नाम है उदित पाठक का। उदित लंबे समय से कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं। गरीबों व जरूरतमंदों को दवाई, ऑक्सीजन, ऑक्सिमीटर आदि उपलब्ध कराने के लिए टीम बनाई है, जो अलग अलग स्थानों पर लोगों को चिन्हित कर उन्हें सुविधा उपलब्ध करा रही है।

यह जानकारी देते हुए सुनीलम फॉउंडेशन के उदित पाठक ने बताया कि द निःशुल्क दवा किट के माध्यम से अब तक 918 लोगो को दवा वितरण किया जा चुका है, इसके अतिरिक्त बहुत से मेडिकल उपकरण भी जरुरतमंदों को दिए गए हैं। हमारे संसाधन सीमित हैं लेकिन जरूरतमंदों की संख्या ज्यादा है।

उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की है कि इस मुहिम में आर्थिक रूप से अथवा दवाओं को देकर सहयोग करे जिससे कि अधिक से अधिक लोगो की मदद की जा सके। जो भी इस मुहिम में सहयोग करना चाहे या हमारी सेवाएं लेना चाहे तो कृपया 8299729278 पर व्हाट्सएप्प करके मदद के लिए आगे आ सकता है।

Tags:    

Similar News