कन्नौज: भाजपा नेता को गोली मारने के आरोप में सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत दो लोग गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Update: 2021-04-14 14:53 GMT

कन्नौज: चुनावी रंजिश में भाजपा नेता को गोली मारने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस घटना में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ घायल भाजपा नेता की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सदर कोतवाली की कुसुमखोर पुलिस चौकी क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी भाजपा नेता नीरज पाण्डेय 11 अप्रैल की रात पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला करते हुए गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में भाजपा नेता नीरज पांडेय की पत्नी किरण पांडेय ने चांदापुर गांव निवासी सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र यादव व उनके बेटे समेत समेत आठ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर सदर कोतवाल विकास राय ने आरोपियों की धरकपड के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने एसआई शेखर सैनी के सहयोग से सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे अभय सिंह व अवधेश पुत्र शिवकुमार निवासीगण ग्राम चांदापुर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के अलावा 6 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147/148/149/307/341/504/506 IPC के तहत एफआईआर दर्ज है। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Tags:    

Similar News