बहराइच: वातावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा-संरक्षा के लिए RSS का विशेष अभियान, काढ़ा और हवन सामग्री कर रहा वितरित

इस विपदा की घड़ी में संघ ने लोगों को स्वस्थ एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए घर-घर काढा और हवन सामग्री वितरण का अभियान शुरू किया है।

Update: 2021-05-02 06:43 GMT

बहराइच: कोरोना महामारी में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई पड़ रहा है।

इस विपदा की घड़ी में संघ ने लोगों को स्वस्थ एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए घर-घर काढा और हवन सामग्री वितरण का अभियान शुरू किया है। प्रथम 2 दिनों में 600 से अधिक परिवारों को आच्छादित किया गया। अभियान निरंतर चलेगा।

कोरोना संकट की घड़ी में आम आदमी को मुसीबत से उबारने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक बार फिर घर-घर दस्तक दे रहा है। संघ के प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने एवं पर्यावरण शुद्ध करने के लिए आपसी सहयोग से काढा, कपूर लौंग अजवाइन की पुड़िया लोगों को उपलब्ध कराने कबीरा उठाया गया है।

प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख ने बताया कि शुक्रवार शाम से चार टोलियों के माध्यम से अभियान की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 800 पुडिया काढ़ा तैयार करवाया गया था। 2 दिन में लगभग 600 परिवारों को 710 पुडिया काढ़ा का वितरण किया गया है। जबकि 500 पुड़िया से अधिक कपूर, लोंग, अजवाइन वितरण कर लोगों द्वारा जलवा कर वातावरण को शुद्ध करवाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा 10 लीटर सैनिटाइजर और 850 मास्क भी जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं।

प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने बताया कि अभियान निरंतर चलेगा। कोशिश है कि हर घर पर दस्तक देकर उनके स्वास्थ्य व क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्य में नगर प्रचारक प्रवीण, स्वयंसेवक अभय, मंथन,पुनीत, धनंजय समेत सभी का बेहतर सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग और एकजुटता से ही कोरोना को हराया जा सकेगा।


काढ़ा पीने से नहीं फटकेगा कोरोना संक्रमण

आरएसएस के प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने बताया कि स्वयंसेवकों की टोलियां द्वारा तैयार किया गया काढ़ा पूरी तरह आयुर्वेदिक है। काढ़े में काली मिर्च, दालचीनी, अजवाइन, गिलोय, अश्वगंधा समेत सभी प्रमुख जड़ी बूटियां मिली हुई है। इसके सेवन से कोरोना संक्रमण से व्यक्ति को बचने में मदद मिलेगी। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी विकास होगा।

Similar News