SwadeshSwadesh

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सीतापुर को मिलेगा स्थान

पंचायत चुनाव से पहले हुए विधान सभा सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावनाएं थी लेकिन पश्चिम बंगाल व पंचायत चुनाव के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया था। चर्चा यह है कि कोरोना महामारी से शांत होते ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

Update: 2021-05-24 06:47 GMT

सीतापुर (राहुल मिश्र): प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल हाल में ही हो सकता है। यह सरकार का अंतिम मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जिले में किसी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, इसकी चर्चा राजनैतिक गलियारों में जोरो पर है। मालूम हो कि पंचायत चुनाव से पहले हुए विधान सभा सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावनाएं थी लेकिन पश्चिम बंगाल व पंचायत चुनाव के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया था। चर्चा यह है कि कोरोना महामारी से शांत होते ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

सत्ता दल के जिले में सात विधायक है जिले में किसी को मंत्री बनाया जाएगा, किसे मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा जोरो से है। सूत्रों की माने तो जिले में किसी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। जानकारों की माने तो सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, बिसवां विधायक महेन्द्र यादव व पूर्व मंत्री/विधायक रामकृष्ण भार्गव में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। बता दे कि पूर्व मंत्री रामकृष्ण भार्गव चैथी बार विधायक है वह विश्व विख्यात मिश्रिख-नैमिषारण्य का सदन में प्रतिनिधत्व करते है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में वह कारागार राज्य मंत्री भी रह चुके है। जिसके चलते मंत्री बनने की दावेदारी में प्रमुखता से है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी संगठन के पुराने कार्यकर्ता है इसके साथ ही करीब दस वर्ष जिले में संगठन के मुखिया रहकर कार्य भी कर चुके है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के बड़े नेताओं के करीबी भी माने जाते है। इसलिए प्रदेश नेतृत्व सेवता विधायक ज्ञान तिवारी को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। वही बिसवां से पहली बार विधायक बने महेन्द्र यादव को मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा प्रमुखता से है।

सूत्रों की माने तो भाजपा आगामी विधान सभा में समाजवादी पार्टी को मुख्य विपक्षी पार्टी मान रही है। बिसवां विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी यादवों को एक नया संदेश देना चाहती है। अब देखना यह है कि प्रदेश नेतृत्व किस विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल कराता है या फिर सरकार के चार साल पूरे हो गए है। यह सरकार के मंत्रिमंडल का अंतिम विस्तार होगा। आपको बता दें कि बीते कई दशकों से रही सरकारों में जिले का कोई न कोई विधायक प्रतिनिधित्व करता रहा है। भाजपा सरकार में अभी तक किसी को मंत्री न बनाए जाने से सरकार के अंतिम विस्तार में किसी न किसी विधायक को शामिल करने की पूरी उम्मीदें है।

Tags:    

Similar News