SwadeshSwadesh

गोरखपुर: 'सेफ' गरीबों को उपलब्ध करा रहा है आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर

संस्था लोगों को आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा रही हैं।सोसायटी ने 20 खाली सिलेंडर का इंतजाम किया है। कोई भी जरूरतमंद आवश्यक कार्रवाई के बाद सिलेंडर ले जा सकता है। सिलेंडर खाली होने पर क्रमवार दूसरे पीड़ितों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Update: 2021-05-12 13:30 GMT

गोरखपुर: कोरोना महामारी में लोगों की समस्याओं को देखकर विभिन्न संस्था मदद के लिए आगे आए है। सेफ सोसायटी ने गरीब और जरूरतमंदों को जरूरत के अनुसार आक्सीजन सिलेंडर और आक्सीमीटर उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।

संस्था लोगों को आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा रही हैं।सोसायटी ने 20 खाली सिलेंडर का इंतजाम किया है। कोई भी जरूरतमंद आवश्यक कार्रवाई के बाद सिलेंडर ले जा सकता है। सिलेंडर खाली होने पर क्रमवार दूसरे पीड़ितों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विश्व वैभव ने बताया कि बहुत से लोग आक्सीमीटर खरीदने में सक्षम नहीं है। बाजार में इसकी कमी बताकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इसलिए संस्था लोगों को आक्सीमीटर भी उपलब्ध करा रही है। जरूरत के अनुसार लोगों को आक्सीमीटर दिया जा रहा है। इसके लिए अपने क्षेत्र के एएनएम से एक पत्र लिखवाकर देना होगा। मरीज के ठीक होते ही आक्सीमीटर को सेनेटाइज और सुरक्षित करके दूसरे मरीज को दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण जारी रहने तक यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। संस्था आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। संस्था ने 10 वेंटिलेटर और 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवा रही है। वेंटिलेटर सरकारी अस्पतालों को निःशुल्क दिया जाएगा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरतमंदों को इस्तेमाल के लिए मुहैया ‌कराया जाएगा।

सेफ सोसायटी के डायरेक्टर विश्व वैभव शर्मा ने बताया कि रोजाना मरीजों को सलाह देने के लिए चार डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। मोबाइल नंबर 9839708555 पर काल करके डॉक्टरों की टीम से पीड़ित सलाह ले सकते हैं। दवा न खरीद पाने वाले लोगों को संस्था की टीम निःशुल्क दवा उपलब्ध करा रही हैं।

डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी (बीएएमएस, सामान्य चिकित्सक)

डॉ. राकेश कुमार वर्मा (बीएएमएस, सामान्य चिकित्सक)

डॉ.राकेश त्रिपाठी (सामान्य चिकित्सक, एनआरएचएम कंसलटेंट)

डॉ. अमन राहुल (एमबीबीएस) लोगों को टेलिफोनिक परामर्श दे रहे हैं।

"कोरोना महामारी में सभी को सहयोग की जरूरत है। तमाम ऐसे लोग हैं कि जिनके पास इन संसाधनों को जुटाने के पैसे नहीं है। संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। यह प्रक्रिया क्रमवार जारी रहेगी। अभी तक 150 से अधिक लोगों को मदद पहुंचाई जा चुकी है।" - विश्व वैभव शर्मा, डायरेक्टर सेफ सोसायटी

Tags:    

Similar News