SwadeshSwadesh

सदर विधायक ने जनता को सौंपी सड़क, सिटी गार्डन में लगाई चौपाल

Update: 2021-12-05 16:22 GMT

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा शहर के सिटी गार्डेन के पीछे कालूकुआं मे सीसी रोड का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। मोहल्ला जवाहर नगर मे जन-चैपाल लगाकर जन-सुनवाई कर लोगों के आवास, शौचालय आदि समस्या को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिये। भ्रमण कर विकास कार्यो, सी0सी0 एवं नाली का निरीक्षण भी किया। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मतदाता पुनरीक्षण भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उत्तरी राजेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, यूवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्ययक्ष पुष्कर द्विवेदी, अनुरुद्ध त्रिपाठी (दद्दा) राहुल सिंह, महेन्द्र कछवाह, प्रकाश तिवारी (नीलू) सन्तोष राजपूत, रोहित तिवारी, अम्बर दीक्षित, मनीष रैकवार, इन्द्रजीत राजपूत, अभिनव गुप्ता, जयकिशोर दीक्षित, उमेश गुप्ता, सज्जन द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह, ज्ञानप्रताप (ज्ञानू), अंकित तिवारी आदि मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News