मऊ: सिरफिरे प्रेमी ने पानी की टंकी से कूदकर की दी जान
युवती जैसे ही आई और उसको उतरने के लिए रोते हुए कहा तो आनन-फानन में उक्त युवक ने वहां से कूदकर अपनी जान दे दी।
मऊ: नगर के फातिमा अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी जान दे दी।
सूत्रों की माने तो युवक किसी लड़की से प्रेम करता था और लड़की से किसी बात पर उसकी अनबन हो गई। जिस पर युवक नाराज होकर फातिमा अस्पताल स्थित पानी की टंकी पर रविवार की दोपहर चढ़ गया और चढ़कर वह पूरे फिल्मी स्टाइल में अपनी जान देने की बात करने लगा। साथ ही वह मीडिया को बुलाने की बात भी चिल्लाकर कहने लगा।
लोग उसकी बात समझ पाते इससे पहले ही युवक ने पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे दी। नीचे गिरते ही युवक का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बारे में सूत्र बताते हैं कि मृतक युवक सतीश कुमार 26 वर्ष पुत्र जगदीश निवासी बैजलपुर रसड़ा जनपद बलिया का निवासी था वह फातिमा अस्पताल में एक युवती से प्रेम करता था। थोड़ी अनबन होने पर वह हस्पीटल में ही पानी की टंकी पर चढ़ गया। लोग उसे नीचे उतरने को कहने लगे लेकिन वह किसी की भी एक नहीं सुन रहा था।
विडंबना यह रही कि किसी ने भी पुलिस को खबर नहीं की। ऐसे में स्थानीय लोग जब उस युवक की वीडियो बना रहे थे तो उसने कहा कि क्यों वीडियो बना रहे हो तुम पत्रकार हो क्या तो भीड़ ने कहा नहीं तो उसने कहा पत्रकार बुलाओ इसी जद्दोजहद में फातिमा अस्पताल के लोगों से उसने युवती का नाम लेकर उसको बुलाने के लिए कहा और युवती जैसे ही आई और उसको उतरने के लिए रोते हुए कहा तो आनन-फानन में उक्त युवक ने वहां से कूदकर अपनी जान दे दी।
इस नाटकीय काम के बाद जानकारी मिलने पर सरायलखंसी थाने की पुलिस वहां पहुंची और पंचनामा करवा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।