SwadeshSwadesh

बांदा में अलग-अलग जगह बांटे गए स्मार्ट फोन

Update: 2022-04-06 15:46 GMT

बांदा। विधानसभा तिंदवारी के जसपुरा क्षेत्र में प्रह्लाद सिंह स्मारक महाविद्यालय के 130 स्नातक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दलजीत सिंह भाजपा नेता, पूर्व विधायक तिंदवारी द्वारा वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।

पूर्व विधायक व भाजपा नेता दलजीत सिंह द्वारा कहा गया कि योगी जी की सरकार छात्र हित मे शिक्षा के प्रति काफी सराहनीय पहल को अपना कर उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित कर रही है। इससे छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूकता का एक नया आयाम जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन समिति का अभिनंदन व्यक्त किया गया।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह प्रबन्धक महाविद्यलय, एसपी सिंह चौहान जसपुरा, चंद्रदेव तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा जसपुरा, राजेश कुमार, जगदीश सिंह कछवाह, एसके सिंह चौहान, शशि अवस्थी जसपुरा, रमेश सिंह लुकतरा, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत यादव कानाखेड़ा, नंदू सिंह, रजत सिंह, गोलू मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने दी। इसी तरह ओरन में ओम आईटीआई कॉलेज मे टेबलेट का वितरण किया गया। टेबलेट वितरण के मुख्य अतिथि योगेश द्विवेदी चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, मार्तण्ड द्विवेदी मंडल अध्यक्ष भाजपा (कि०मो),बाला तिवारी समाजसेवी, सुधा सिंह मंडल उपाध्यक्ष, कालेज के प्रबंधक उमाकांत विश्वकर्मा, अखिलेश पांडेय, शिवकुमार व्यास, गजोधर मिश्रा, मिथलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News