SwadeshSwadesh

सीतापुर: वीकेंड लाॅकडाउन का दिखा मिलाजुला असर

पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से नियमों का पालन कराया गया, जिसके चलते घर से अनावश्यक बाहर निकले लोगों का चालान काटा गया।

Update: 2021-04-18 14:28 GMT

सीतापुर: कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए वीकेंड लाॅकडाउन का जिले भर में मिलाजुला असर देखने को मिला जहां प्रमुख चैराहों पर सन्नाटा रहा वहीं सुबह के समय लोग शहर की गलियों आदि से बचकर निकलते दिखाई दिए। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से नियमों का पालन कराया गया, जिसके चलते घर से अनावश्यक बाहर निकले लोगों का चालान काटा गया।

सुबह से समुचित पुलिस बल शहर के मुख्य मार्गों पर तैनात हो गया। जरुरत की चीजों की आपूर्ति होती रही। शहर के मुख्य चैराहे लालबाग, बस अड्डा, कैप्टन मनोज पांडेय चैक, घंटाघर आदि पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर कोतवाल टीपी सिंह के साथ समस्त चैकी प्रभारी जिले भर में गतिशील रहे, शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने भी शहर का निरीक्षण किया था।

शाम को एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित ने बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों का भी जायजा लिया। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मास्क न धारण करने वाले 12 हजार 145 लोगों से चैदह लाख दस हजार पाँच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी व्यक्तियों से अपील भी की गयी है कि किसी भी परिस्थिति में मास्क अवश्य धारण करे। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे तथा कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करें एवं पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Tags:    

Similar News