SwadeshSwadesh

50 लीटर शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

Update: 2022-01-18 15:13 GMT

बांदा/चिल्ला। विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए अवैध शराब की बिक्री व परिवहन को रोकने के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव को मुखबिर से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के अमलोर तिराहा के पास एक अधेड़ प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब लिए हुए हैं।

वह इसका व्यापार करता है। खड़ा है। जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पर पहुँचे। आरोपित पुलिस को देखकर वही पर पिपिया छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अधेड़ ने अपना नाम देवकुमार निषाद पुत्र रामस्वरूप निषाद निवासी अमलोर थाना पैलानी बताया। थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 25/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकडे गए आरोपी देवकुमार निषाद के पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब मिलने पर उसके ऊपर 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज जेल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News