SwadeshSwadesh

ममता बनर्जी आज पहुचेंगी लखनऊ, समाजवादी पार्टी के पक्ष में करेंगी प्रचार

Update: 2022-02-07 09:29 GMT

लखनऊ।  तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के समर्थन में प्रचार करेंगी। ममता मंगलवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठक करेंगी और इसके बाद वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी। ममता इसके लिए आज ही लखनऊ पहुंच जाएंगी।

खुद अखिलेश भी चाहते हैं कि ममता उत्तर प्रदेश में सपा के लिए चुनाव प्रचार करें। ममता के समर्थन का कई बार वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिक्र भी कर चुके हैं। ममता 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्रीय दलों से मिल रही हैं। तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। प्रदेश में उसका जनाधार भी नहीं है, लेकिन ममता का समर्थन अखिलेश की ताकत और बढ़ाएगा।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता के पक्ष में प्रचार करने नहीं गए थे, लेकिन ममता को खुला समर्थन दिया था। अभी तक सपा की तरफ से औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और रैली के समय की घोषणा नहीं गई है। यह शाम तक अखिलेश यादव समय और स्थान का निर्धारण करेंगे।

Tags:    

Similar News