अमृत महोत्सव : वंदे मातरम गीत गाकर निकाली भारत माता की यात्रा

Update: 2021-12-05 16:33 GMT

बांदा। आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज नरैनी के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मे सैकड़ों राष्ट्र भक्तों द्वारा सामुहिक वंदे मातरम् गीत गाते हुए भारत माता की प्रतिमा के साथ निकले। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद देश भक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए यात्रा बिहारी जी के मन्दिर की ओर चली। जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा की भक्तों ने आरती की।

राजेश चौरसिया ने अपने दरवाजे पर यात्रा मे साथ चल रहे राष्ट्र भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर भारत माता की आरती की। अमृत महोत्सव के यात्रा कस्बे के चारो मार्गो घूमने के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर मे समाप्ति हुई। इस यात्रा मे, ओममणि वर्मा, ओमप्रकाश पांडे, कमलाकान्त द्विवेदी, सौरभ शर्मा, अशोक राजपूत, सुशील शर्मा, आशीष सिंह वर्मा, अशोक कुशवाहा, आशीष अवस्थी, कुलदीप त्रिपाठी, उमेश विश्वकर्मा सहित सभी राष्ट्रवादी कार्यकता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News