SwadeshSwadesh

अम्बेडकरनगर: जिला कारागार में कैदियों के दो गुट भिड़े, 4 चार घायल

गुरुवार को जिला कारागार में वर्चस्व कायम करने के लिए सुशील मोर्या और शिवम उपाध्याय का गुट आपस में भिड़ गया। देखते देखते दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस मारपीट में कैदी अतुल सिंह, सुशील मोर्या, प्रदीप यादव, ओम गिरी को गंभीर चोटें आई।

Update: 2021-05-13 15:52 GMT

अम्बेडकरनगर: जिला कारागार में वर्चस्व को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच हुए मारपीट में चार कैदी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला कारागार में वर्चस्व कायम करने के लिए सुशील मोर्या और शिवम उपाध्याय का गुट आपस में भिड़ गया। देखते देखते दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस मारपीट में कैदी अतुल सिंह, सुशील मोर्या, प्रदीप यादव, ओम गिरी को गंभीर चोटें आई।

बताया जाता है कि गुड्डू मास्टर, आकाश सिंह व सुशील मोर्या आदि के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हुई। जिसने कुछ ही देर में खूनी रंग ले लिया। जिला जेल में संघर्ष की जानकारी होते ही प्रशासन के होश फख्ता हो गयें।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने जिला जेल पहूंच कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अफसर समाचार लिखे जाने तक कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं थे।

Tags:    

Similar News