SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियाद, कहा - समस्या का होगा समाधान

पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश

Update: 2023-02-28 12:03 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने पर भी जोर दिया। गोरखनाथ मंदिर में लहगे जनता दर्शन में दो टूक शब्दों में कहा, ''लोग परेशान नहीं होने चाहिए। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की मंशा रखने वालों के इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करें।''

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कर्रवाई करें। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने लगभग 350 लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इलाज में मदद देगी सरकार

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार वाले आवेदन भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन्हें सरकार से इलाज में मदद देने को आश्वस्त किया। इलाज में धन की बाधा नहीं आने देने की बात भी कही।

गोवंश को खिलाया गुड़-चना 

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परम्परागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन व अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी ने गोशाला में भी कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उनकी आवाज पर गोवंश उनके पास यूं चले आए जैसे घर के मुखिया के बुलाने पर बच्चे चले आते हैं। उन्होंने गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़-चना खिलाया।

Tags:    

Similar News