SwadeshSwadesh

अलीगढ़-आगरा राजमार्ग पर दस घंटे जाम में फंसे हजारों लोग

अलीगढ़-आगरा राजमार्ग पर दस घंटे जाम में फंसे हजारों लोग

Update: 2018-06-06 11:55 GMT

साकार विश्व हरि के मानव मिलन समागम के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से मंगलवार को दोपहर अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय मार्ग 593 पर दस घंटे तक जाम रहा। सात किलोमीटर के दायरे में कई एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। वाहनों को इसमें से निकलने में तीन से चार घंटे तक लगे। तपती दोपहर में गर्मी में बसों में सवार महिला व कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। डीएम व सीडीओ का काफिला भी जाम में फंस गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने तो किसी तरह निकाल दिया। लेकिन बाद में किसी की सुध नहीं ली। विश्व हरि के प्रवचन के लिए रात से ही भक्तों का के वाहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण सैकड़ों वाहन सासनी के लिंक मार्गों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर साइडों से खड़ा कर दिए गए। इसकी वजह से सुबह सात बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहा।

डीएम व सीडीओ की गाड़ी निकलवाई

पुलिस प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जबकि सासनी में डीएम समेत कई जिलास्तरीय अधिकारी सासनी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आए। शाम चार बजे के लभगग डीएम और सीडीओ का काफिला जाम में फंसा तो जरूर पुलिसकर्मियों ने उन्हें निकाल दिया। वाहनों के आवागमन को सुचारू करने का जिम्मा विश्व हरि के सेवादारों ने उठाया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सेवादार अपनी मर्जी से ही वाहनों को निकालने का काम करते रहे। प्रवचन समाप्त होने के बाद हाइवे पूरी तहां जाम हो गया। वाहनों के पहिए जहां के तहां जाम हो गए।

बसों में महिला व बच्चों की हालत बिगड़ी

गर्मी के कारण दोपहर में रोडवेज बसों में बैठे लोगों की हालत बिगड़ी। झांसी डिपो की बस में बैठी महिला जयंती पत्नी कृष्णा निवासी महोबा की हालत बिगड़ गई। महिला को बस से उतारकरअस्पताल ले जाया गया। बच्चे व महिलाएं उल्टी भी करने लगे। कुछ लोगों ने सेवादारों से पानी लाकर बसों में दिया। प्रवचन के बाद कई एंबुलेंस जाम में फंस गई। हूटर बजते रहे लेकिन निकलने की जगह नहीं मिली। प्रसव के लिए लाई जाने वाली प्रसूताओं को लाने वाली एंबूलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रही। जिसमें पडी प्रसूता दर्द से तडपती रही। कैदी भी हुए बेचैन हाथरस से आ रही कैदियो की गाडी भी घंटों जाम मे फंसने के कारण कैदी भी व्याकुल नजर आ रहे थे। देर शाम तक जाम के झाम से छुटकारा मिल सका। इसके चलते लोगो को परेशानियों का सामना करना पडा।

Similar News