SwadeshSwadesh

सीतापुर: कोविड नियमों का पालन करते हुए भक्तों ने की संकटा माता की पूजा

Update: 2021-04-13 16:50 GMT

सीतापुर (राहुल मिश्र):  नवरात्र के पावन मौके पर भक्तों ने प्रथम दिन देवी भगवती के शैलपुत्री स्वरूप का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। देवी मंदिरों में 'या देवी सर्वभूतेषु' तथा 'सर्व मंगल मांगल्ये' जैसी दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से परिसर गुंजायमान रहा। पूरे जिले में कोविड की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में 5 लोगों को ही प्रवेश दिया गया।

शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित सभी एसडीएम व सीओ अपने क्षेत्र के मंदिरों में भ्रमणशील रहे। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए मंदिरों में भीड़ कम दिखाई दी। देवी भक्तों ने घरों में विधि विधान से स्थापना कर पूजन अर्चन किया।


जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी आर पी सिंह ने नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर जाकर स्वयं कोविड के नियमों का पालन कराया। एक बार में केवल पंाच ही भक्तों को प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही मंदिरों में घटें बजाने व जल अर्चन नही करने दिया गया।

इसी तहर शहर के आलमनगर स्थित काली मांता मंदिर व इस्मालपुर सहित अन्य मंदिरों में सदर एसडीएम अमित भट्ट व सीओ पियूष कुमार सिंह शहर कोतवाल टी पी सिंह नगर में भ्रमण कर मंदिरों में कोविड की गाइडलाइन का पालन कराया।

महमूदाबाद संवाददाता के अनुसार प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर पर भक्तों ने दर्शन किए और मनौती का प्रसाद चढ़ाया। क्षेत्रभर से आये मां के भक्तों ने संकटा देवी मंदिर में दर्शन किये।

भक्तों के आगमन से संकटा देवी मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, अंगारमती, बाबा परमहंस मंदिर बन्नी, हरदिहापुरवा स्थित कालिका देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन-अर्चन करने के साथ उपवास किया। शान्ति व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने प्रभावी बन्दोंबस्त किया है। मंगलवार को पूरे दिन भोर से ही महामाई के भक्तों का मां संकटा देवी के दरबार में आना-जाना लगा रहा।

Tags:    

Similar News