सड़क हादसों में मासूम और महिला सहित चार की मौत, 20 घायल

Update: 2019-03-23 17:45 GMT

मथुरा। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक मासूम और एक महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं इन हादसों में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिनमें कुछ की दशा गंभीर बनी हुई है। वहीं एक युवक को उपचार के लिये आगरा रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना यमुनापार क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसे वे पर आज सुबह दो कारों की भिडंत हो गयी। जिसमें कार सवार एक महिला की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना यमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 105 पर आगरा से नोएडा जा रही दो कार ओवर स्पीड के चलते आपस में टकरा गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गये। हादसे में फिरोजाबाद के करन मौहल्ला निवासी 50 वर्षी मुन्नी देवी पत्नी राजवीर की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि टूंडला निवासी विशाला पाठक, फिरोजाबाद निवासी अजय, दिनेश, तेजवीर, दिल्ली निवासी राहुल अग्रवाल, नबाव सिंह, जुगेन्द्र गिरी, एटा निवासी सुरेश, आगरा धनौली निवासी सुरेश, हाथरस निवासी हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एक्सप्रेस वे टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव गढ़ी रायकरन निवासी बॉबी नौहझील की ओर से बाइक पर घर आ रहा था। गांव बाघर्रा के समीप नीलगाय से टकराने पर घायल हो गया। गांव कराहरी-टैंटीगांव मार्ग पर बुग्गी से टकरा जाने से बाइक सवार प्रवीण निवासी कराहरी घायल हो गया।

शुक्रवार दोपहर गांव राजागढ़ी में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइकों पर सवार अनिल निवासी लालपुर इगलास एवं भूपेंद्र निवासी गांव बेरी परखम, कालू एवं नब्बू निवासी राजागढ़ी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी हेतन अस्पताल में लाया गया। जहां कालू की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उपचार के लिए मथुरा रेफर कर दिया।

थाना गोवर्धन अंतर्गत गांव महमदपुर बाईपास के समीप गांव बरौली डीग जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राजस्थान के डीग गांव बरौली निवासी 30 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्यारे लाल को रौंद दिया। हादसे में अशोक की दर्दनाक मौत हो गयी। इसके अलावा थाना जमुनापार के राया रोड पर लक्ष्मीनगर निवासी पांच वर्षीय मोदी उर्फ अर्जुन पुत्र महेश को सामने से आते अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मासूम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

बीती रात्रि फरह थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर बाइक सवार बाजार कर गांव लौट रहे गांव जलालपुर निवासी 23 वर्षीय महेन्द्र पुत्र पप्पू, सुनील पुत्र बिरजू को सामने से आते अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में महेन्द्र की रात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालात में आगरा भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Similar News