श्री दाऊजी दंगल में हरियाणा और दिल्ली ने जीता सोना और चांदी

Update: 2019-03-19 17:28 GMT

जीएलए विवि में श्री दाऊजी दंगल के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय को अधिकारियों ने बोला थैंक्स

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर चल रहे तीन दिवसीय श्री दाऊजी दंगल का समापन मंगलवार को विजयी पहलवानों को पुरूस्कार राशि और गोल्ड, रजत और कांस्य पदक भेंटकर किया गया। सात भार वर्गों में हुए कुश्ती में प्रथम पुरूस्कार हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली के नाम रहा।

तीसरे दिन श्री दाऊजी दंगल का शुभारंभ आगरा मंडलायुक्त अनिल कुमार, जीएलए के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य विवेक अग्रवाल, मथुरा-वृदावन विकास प्राधिकरण के वीसी नागेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश कालीरमण, कुलसचिव अशोक कुमार ने कांस्य पदक वाले पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर पहलवानों को गोल्ड मेडल, रजत और कांस्य पदक सहित पुरूस्कार राशि वितरित करते हुए जीएलए विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल व एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य विवेक अग्रवाल ने कहा कि महिला वर्ग में जिन बाहरी पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर बड़ी पुरूस्कार राशि पर अपना कब्जा जमाया है। ऐसे पहलवानों से ब्रज के महिला पहलवानों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय को गर्व महसूस कर रहा है कि आज जिन बेटियों ने विश्वविद्यालय में विजय प्राप्त कर नाम रोशन कर किया है उनको मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद।

आगरा मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि जिस तरह से जीएलए विश्वविद्यालय और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने आगे आकर पहलवानों के जज्बे को जिस तरह से एक बड़े पर्दे पर दिखाया है। उससे आज के युवाओं को भी बहुत कुछ आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। होली के इस पावन अवसर पर जीएलए और ब्रज तीर्थ विकास परिषद को शुभकामनाएं।

कार्यक्रम के अंत में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जीएलए विश्वविद्यालय को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर कमल कुमार वाष्र्णेय, जनार्दन पहलवान, नेशनल फेडरेशन से वीरेन्द्र दीक्षित, जीतेन्द्र, त्रिपता, हरीश, प्रताप सिंह सीनियर स्पोर्टस, सुभाष, सुरेश उपाध्याय, तपेश भारद्वाज, दीपक गौड़, धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, फैजुल हसन, अरूण द्विवेदी एवं विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दंगल में इन पहलवानों ने हासिल की विजय श्री

हरियाणावासियों में से महिला 62 भार वर्ग में सोनम हरियाणा ने अपने प्रतिद्वंदी प्रोमिला हरियाणा को परास्त कर सोने पर कब्जा जमाया और 1 लाख रूपये की राशि हासिल की। इसके अलावा 61 भार वर्ग पुरूष में रविन्द्र हरियाणा। 74 भार वर्ग पुरूष में विनोद कुमार दिल्ली। 125 भार वर्ग पुरूष में रोहित दिल्ली ने सोना हासिल किया।

वहीं रजत पदक और 50 हजार की पुरूस्कार राशि प्राप्त करने वालों में 61 भार वर्ग पुरूष में मयंक चौधरी यूपी। 74 भार वर्ग पुरूष में प्रीत सिंह हरियाणा, 125 भार वर्ग पुरूष में आकाश दिल्ली के नाम रहा।

कांस्य पदक और 25 हजार की पुरूस्कार राशि जीतने वालों में 61 भार वर्ग पुरूष में जय भगवान हरियाणा और अरूण दिल्ली। 74 भार वर्ग पुरूष में संजय दिल्ली और जसवीर हरियाणा। 125 भार वर्ग पुरूष में आदर्श महाराष्ट्र और मनीष दिल्ली ने अपने नाम किया।

महिला फ्री स्टाईल में गोल्ड मेडल और 1 लाख की पुरूस्कार राशि 53 भार वर्ग महिला में रानी राना मध्यप्रदेश। 62 भार वर्ग महिला में सोनम हरियाणा। 76 भार वर्ग में नैना हरियाणा ने जीती।

रजत पदक और 50 हजार की पुरूस्कार राशि 53 भार वर्ग में रेनू हरियाणा। 62 भार वर्ग में प्रोमिला हरियाणा। 76 भार वर्ग में रानी हिमाचल प्रदेश ने अपने नाम किया।

कांस्य पदक और 25 हजार की पुरूस्कार राशि 53 भार वर्ग में ममता रानी दिल्ली और मंजू हरियाणा। 62 भार वर्ग में मनीषा हरियाणा और अपूर्वा मध्यप्रदेश। 76 भार वर्ग में वर्षा चौधरी यूपी और निक्की हरियाणा ने हासिल किये।

वहीं जिला केसरी, मथुरा पुरूष वर्ग में 84 से अधिक भार वर्ग में अखाड़ा पीपल वाले के पहलवान शेर सिंह ने स्वर्ण पदक और 50 हजार रूपये की राशि अपने नाम की। रजत पदक शिवाले अखाड़े के मुरारी ने तथा कांस्य पदक देवेन्द्र भूतेश्वर और कृष्ण जाव ने जीता। 

Similar News