SwadeshSwadesh

उप्र में सपा ने सरकार के खिलाफ ट्वीटर पर चलाया कैंपेन

- दो घंटे में ही आए 3100 कमेंट, फालोअर्स ने अखिलेश को भी घेरा

Update: 2020-01-03 14:46 GMT

लखनऊ। यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर अभियान छेड़ दिया है। उस ट्वीटर कैंपेन का नाम #रोगी सरकार यूपी रखा है। शुक्रवार को इसी कैंपेन की शुरुआत में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर अधिकारियों से पैसा वसूली का आरोप लगाया।

शुक्रवार की शाम पांच बजे शुरू किये गये इस कैंपेन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रदेश की 'रोगी सरकार' ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप प्रदान कर दिया है। पुलिस प्रशासन के उच्च पदों के लिए जब भाजपा अधिकारियों से 'रेट-लिस्ट' बनाकर वसूलेगी, तो अधिकारी भी पद पाकर जनता से ही वसूलेंगे। भ्रष्टाचार की इस चक्की में आख़िरकार गरीब-बेबस जनता ही पिसेगी। अखिलेश यादव के इस कैंपेन को शुरू करने के दो घंटे के भीतर ही 3100 से ज्यादा कमेंट आ गये। उनके इस कैंपेन के विरोध में भी काफी संख्या में लोगों ने लिखा। अखिलेश यादव का ट्वीट आते ही उनके एक फालोअर्स भूपेश गोयल ने लिखा "अखिलेश यादव जैसे लोगों का कहना है कि यूपी पुलिस गुंडागर्दी/अत्याचार कर रही है, लेकिन इनके बाबूजी के कहने पर जब राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थी और बनारस में साधुओं पर लाठीचार्ज हुआ था वो भी इनके ही मुख्यमंत्री रहते। वह धर्म और पुण्य का काम था। इस कैंपेन में भी सैकड़ों लोगों ने विभीन्न तरह से अपने-अपने ट्वीटर हैंडल से बातें लिखीं।

Tags:    

Similar News