SwadeshSwadesh

राममंदिर निर्माण के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह की बहू अपर्णा ने दिए 11 लाख रूपए

Update: 2021-02-20 09:22 GMT

लखनऊ। अयोध्या में बन रहे राममंदिर के लिए देश भर से लोग दान कर रहे है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी एक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटी बहू अपर्णा सिंह ने 11 लाख रूपए मंदिर निर्माण के लिए दिए है। अपर्णा ने कहा की बीते समय में परिवार किये गए कार्यों के लिए वे जिम्मेदार नहीं है।  

अपर्णा ने कहा की राम हमारे देश का चरित्र निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा की ये प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है की वह आगे आकर मंदिर के लिए जितना संभव हो दान दें। उन्होंने कहा की मुझे लगता है की सभी को मंदिर के लिए दान देना चाहिए। इसलिए मैंने भी दान दिया है।  

बता दें की राम मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्र करने का देशव्यापी कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण के लिए बनाया गया ट्रस्ट लोगों के  माध्यम से देश भर में लोगों से समर्पण राशि ली जा रही है। आम जन, व्यापारी से लेकर फिल्म सेलेब्रिटीज और नेता तक सभी दिल खोलकर दान कर रहे है। 


Tags:    

Similar News