SwadeshSwadesh

किसानों की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर बोला हमला

Update: 2019-07-27 08:55 GMT

लखनऊ/दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान नीति पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठा दिए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा है कि किसान फसल उगाते हैं लेकिन दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता है।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा है कि बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं। यह कौन सी किसान नीति है और कैसी कर्जमाफी है, जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार पर लगातार हमला करती रहती हैं। अभी कुछ दिन पूर्व यूपी के आपराधिक रेकॉर्ड, सोनभद्र भूमि विवाद के बाद इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की किसान नीति पर सवाल खड़े किए हैं।

Similar News