SwadeshSwadesh

हाथरस प्रभाव : नगर निगम वर्कशॉप पर भीड़ ने किया पथराव, देखें वीडियो

Update: 2020-10-03 10:17 GMT

आगरा। हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर शुरू हुआ विवाद आगरा जिले में पहुंच गया। वाल्मीकि समाज से जुड़े कुछ लोगों ने आज यहां कोठी मीना बाजार रोड स्थित नगर निगम के वर्कशाप पर जमकर बवाल किया। वर्कशॉप से निकल रही गाड़ियों पर पथराव किया। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बवाल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही खदेड़ना शुरू किया सभी लोग वहां से भाग गए।  


Full View


ये घटना दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की कोठी मीना बाजार स्थित नगर निगम की वर्कशॉप पर कुछ सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर को साथ लेकर कचरा वाहनों को लेने गए थे। लेकिन लोहामंडी के राजनगर में रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को इसकी भनक लग गई और वह लोग विरोध करने के लिए वर्कशॉप पंहुच गए। वह वर्कशाप से वाहनों को निकालने का विरोध करने लगे। उनका वहां स्थित कर्मचारियों से विवाद शुरू हो गया। विवाद की खबर लगते ही राजनगर से बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर पहुंच गयी। जिसने वर्कशाप से बाहर निकाल रहें वाहन चालकों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गयी। वर्कशॉप में बवाल होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पंहुच कर भीड़ को खदेड़ दिया।  जिसके बाद पथराव कर रही भीड़ वापस लौट गई।  

Similar News