SwadeshSwadesh

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार

Update: 2018-09-30 16:21 GMT

आगरा/स्वदेश वेब डेस्क। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को पत्नी संग ताजमहल का दीदार किया। मोहब्बत की निशानी ताजमहल को वो काफी देर तक निहारते रहे। इसके बाद डायना सीट पर पत्नी के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। इससे पहले स्वागत में मयूर नृत्य ने उनका दिल जीत लिया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एयरपोर्ट पर पहुंचे। गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति पत्नी के साथ आगरा पहुंचे। उनके स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आए, जहां पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। ताजमहल देखने से पहले मिर्जियोयेव के स्वागत में ब्रज कलाकारों ने मयूर नृत्य व होली उत्सव की प्रस्तुति की। जिसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। मिर्जियोयेव व उनकी पत्नी ने करीब 40 मनिट तक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। साथ ही बारीकी से की गई कारीगरी की भी जानकारी प्राप्त की। साथ आए गाइडों से ताजमहल का इतिहास जाना। डायना सीट पर बैठकर पत्नी संग फोटो भी खिंचवाई। वहीं, वीआईपी मूमेंट के चलते तीन घटें के लिए पर्यटकों को रोक दिया गया। ताज देख उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति दिल्ली रवाना हो गये।  

Similar News