SwadeshSwadesh

भाजपा ने आयोजित किया विजय संकल्प महिला सम्मेलन

Update: 2019-03-11 16:26 GMT

उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति

आगरा। भाजपा महानगर द्वारा सोमवार को मदिया कटरा स्थित बसंत गार्डन में विजय संकल्प महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने अपने उद्बोधन में कहा देश को दिशा और दशा देने में नारी शक्ति का योगदान सबसे अधिक है। नारी ही समाज को बदलने में सक्षम होती है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं मोदी जी की प्रमुख योजनाएं हैं। सम्मेलन में महानगर के सभी मंडलों से महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम का संयोजन अर्चना अग्रवाल व संचालन महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, रश्मि सिंह, पल्लवी अग्रवाल, संध्या जोशी, मंजू वाष्र्णेय, अनीता खरे, दीक्षा बघेल, मंजू सक्सेना, रचना शिवहरे, सुनीता पाठक, रेखा शर्मा, रीना चौहान, सुनीता झा, ममता शर्मा आदि उपस्थित रहीं।


Similar News