SwadeshSwadesh

संगीतालय परिवार ने किया युवा सितार वादक विदुर का अभिनंदन

Update: 2019-03-03 18:19 GMT

विदुर ने संगीत नाटक अकादमी प्रतियोगिता में प्राप्त किया है प्रथम स्थान

आगरा। नागरी प्रचारिणी सभागार में भारतीय संगीतालय द्वारा रविवार को एक संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगीतालय के सुयोग्य छात्र विदुर अग्निहोत्री का अभिनंदन किया गया। विदुर अग्निहोत्री ने हाल ही में प्रादेशिक स्तर पर आयोजित संगीत नाटक अकादमी प्रतियोगिता में सितार वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जाने-माने शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. केशव तलेगांवकर ने किया। प्रारंभ में संगीतालय के छात्रों ने प्र्रस्तुतियां दीं। बाद में विदुर अग्निहोत्री ने राग यमन में सितार वादन प्रस्तुत किया। विदुर के साथ तबला पर संगत कु. गायत्री ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ संगीतज्ञ ऋतु तिवारी, संगीतालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह चौहान, आनंद हरिदास, अमन सहगल, राहेत सुतैल, दिलीप रघुवंशी, रीनू चतुर्वेदी, विदेह अग्निहोत्री, सुभाष सक्सैना, पंकज सक्सेना, अजय दुबे, डॉ. मनमोहन, अनिल जैन, उमाशंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजीव शर्मा व जेके शर्मा ने किया।


Similar News