SwadeshSwadesh

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प रैली

Update: 2019-03-02 16:55 GMT

हजारों की संख्या में सडक़ों पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

आगरा। भाजपा द्वारा सभी विधानसभाओ में शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया। हजारो की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा, पटका और टोपी लगाकर सडक़ों पर उतरे और भारत माता की जय का घोष किया और 2019 में पुन: केंद्र में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। छावनी विधानसभा में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, उत्तर विधानसभा में राज्यमंत्री बीएल वर्मा, अंजुला माहौर, विधायक जगन प्रसाद गर्ग और दक्षिण विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारम्भ कोठी मीना बाजार मैदान से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अशोक पिप्पल, दिनेश अगरिया, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पार्षद शरद चौहान, मनोज शर्मा, इंद्रजीत आर्य, प्रमोद गुप्ता, केके भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीण अंचलों में दिखा खासा उत्साह


जिले में सभी विधानसभाओं में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकाली। फतेहपुरसीकरी, फतेहाबाद, बाह, आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, एत्मादपुर में रैली एक साथ दोपहर 12 बजे निर्धारित स्थान से शुरू हुई। इस दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, लोकसभा संयोजक गिर्राज सिंह कुशवाह, विधायक पक्षालिका सिंह, फतेहाबाद में बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक जितेंद्र वर्मा, विधायक महेश गोयल, ग्रामीण में बृजक्षेत्र महामंत्री हेमेंद्र शर्मा, विधायिका हेमलता दिवाकर, विधायक चौ. उदयभान सिंह, एत्मादपुर में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, रैली संयोजक सोनू चौधरी आदि उपस्थित रहे।


Similar News