SwadeshSwadesh

छात्राओं ने पूछा भाजपा को वोट क्यों दें ? स्मृति ने कहा करेंगे नए भारत का निर्माण

Update: 2019-03-02 06:04 GMT

महिलाओं के मन की बात जानने ताजनगरी आयीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी

आगरा। भारत के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत 'महिलाओं के मन की बात' जानने के लिए षुक्रवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ताजनगरी पहुंची। आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नगर की छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके सवालों का जवाब दिया।

कार्यक्रम में दयालबाग इंस्टीट्यूट की अंजली गौतम ने पूछा पहली बार वोट डालूँगी, आप मुझे बताइये, भाजपा को ही वोट क्यों दूँ ? स्मृति ईरानी ने कहा क्या आप चाहती है कि जाति, धर्म के आधार पर भेद भाव न हो, देष पर आतंकी हमला हो तो मूँहतोड़ जबाब मिले और नये भारत के निर्माण के लिए भाजपा को वोट दो। छात्रा कृतिका सिंह ने पूछा 26 फरवरी को सर्जिकल स्ट्राइक के समय क्या माहौल था?। स्मृति ने उत्तर देते हुए कहा कि देष में पुलगामा में हुई घटना के बाद आक्रोष था, अपेक्षा थी, आतंकियों के सरपरस्तों को जबाब मिले। साथ ही प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी। यह भारत की बेटियों के आषीर्वाद से ही सम्भव था। उन्होंने कहा कि आर्गेनाइजेष ऑफ इस्लामिक कंट्री के आयोजन में भारत की बेटी सुशमा स्वराज ने भारत का लोहा मनवाया और कहा कि भारत तब तक चुप नहीं बैठेगा, जब तक आतंकवाद को मुँहतोड़ जबाब नहीं मिल जाता। श्रीलंका मूल की छात्रा निमिशा के भारतीय-श्रीलंका सम्बंधों पर प्रष्न पूछा। वहीं उप्र में महिलाओं की सुरक्षा के प्रष्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि उप्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनटी रोमियो स्क्वाइड का गठन किया है। भारत सरकार ने 12 साल की बच्ची के साथ दुश्कर्म को सजा ए मौत का कानून बनाया है ।

एमपीएस स्कूल की छात्रा हिमांषी ने केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में महिलाओं की संख्या के सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रीमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या 6 हैं, जबकि केन्द्रीय मंत्री परिशद में 9 हैं। वर्तमान में सुरक्षा के केबिनेट समिति मे दो महिलाऐं हैं। निर्मला सीतारमण 35 वर्शों में पहली रक्षा मंत्री हैं।

डॉ. रेनूका डंग ने पूछा निजी क्षेत्र में मातृत्व अवकाष पर जबाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि 26 सप्ताह का अवकाष दिया। साथ ही पोशक आहार के लिए 6 हजार रूपये भी दिये। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रतिभा जिंदल, नीतू धनवानी, प्रज्ञा षर्मा, नीता सिंह ने भी प्रष्न पूछें।

बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में 8 महाविद्यालयों, विभिन्न स्कूली छात्राओं की करीब 350 से अधिक संख्या रही। वहीं नगर के विभिन्न समाजिक संगठनों की 250 से अधिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन खिलाड़ी रीना सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को गायत्री पब्लिक स्कूल की प्राचार्या कल्याणी दीक्षित ने बांके बिहारी जी का चित्र भेंट किया। केंद्रीय हिन्दी संस्थान की कुलसचिव प्रो. वीना षर्मा व प्रीति उपाध्याय ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, बृजक्षेत्र अध्यक्ष बबिता चौहान, बृजक्षेत्र प्रभारी रष्मी धाकड़, अर्चना अग्रवाल, रंजना पवार, रेखा षर्मा, लीड आगरा की वंदना सिंह, मातृ मंडल की अनीता दुवे, धर्म समिति की डॉ. प्रवीना गुप्ता, भाविप की निलिमा षर्मा, सिंधी समाज की वर्शा धनवानी, डॉ. निर्मला सिंह, षारदा चौहान, कल्यान सिंह, सुप्रिया उपस्थित रहीं। वहीं आदि प्रमुख सहित सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की व्यवस्था महानगर महामंत्री हेमन्त भोजवानी, मनोज राघव, ब्रजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क प्रमुख केके भारद्वाज, मनोज षर्मा, दिनेष अगरिया, भाजयुमों महानगर प्रभारी नितेष षिवहरे, महामंत्री अनुज जैन, अमित षिवहरे ने संभाली।


Similar News