SwadeshSwadesh

संजय प्लेस में दीवारों से भगवान की तस्वीर वाली टाइल्स हटाने की मांग

Update: 2019-03-01 07:45 GMT

आगरा। संजय प्लेस में दीवारों पर लगे भगवान की टाइल्सों को हटाने की मांग अखिल भारत हिन्दू महासभा ने की है, ताकि भगवान का अपमान न हो। न हटाए जाने की दशा में आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रभारी मनीष अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एसोसिएशन के पदाधिकारी तुरंत भगवान के चित्र वाली टाइल्स वहां से हटा दें। हमारे भगवान और उनकी आस्था का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। यदि संजय पैलेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों में हिम्मत है तो अन्य धर्म के भगवानों के चित्र वहाँ लगा कर दिखाएं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस प्रकार के कृत्य को रोका जाए और वहाँ लगे टाइल्स को हटाया जाए। साथ ही जिन लोगों ने इस प्रकार का कुकृत्य किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अन्यथा की स्थिति में हिंदू महासभा आंदोलन के लिए बाध्य होंगी, जिसकी जिम्मेदारी संजय पैलेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रशासन की होगी।


Similar News