SwadeshSwadesh

सपा बसपा ने खोले लोकसभा चुनाव के पत्ते

Update: 2019-02-21 16:36 GMT

♦ प्रदेश की 75 सीटों का किया गया बंटवारा  38 सपा को और 37 बसपा को मिलीं सीट

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। अखिलेश और मायावती के दस्तखत के साथ जारी हुई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 38 सीटों पर बसपा तो 37 पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

जारी की गई सूची के अनुसार सपा के खाते में ब्रज की हाथरस (सुरक्षित), एटा, बदायूं, पीलीभीत, मैनपुरी, बरेली, फिरोजाबाद सहित सात सीटें आई हैं। इनमें से मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद पहले से सपा के खाते में हैं। मैनपुरी से तेज प्रताप, बदायूं से धर्मेंद्र यादव तो फिरोजाबादा से रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। वहीं बसपा के खाते में गठबंधन की आगरा (सुरक्षित), फतेहपुरी सीकरी, अलीगढ़, ऑवला और शाहजहांपुर सीट आई है। इनमें से फतेहपुरी सीकरी से 2009 में सीमा अपाध्याय हारी थीं, वह प्रत्याशी भी घोषित की जा चुकी हैं। साथ ही आगरा से लोकसभा प्रत्याशी, प्रभारी मनोज सोनी को बनाया गया है। मथुरा की सीट रालोद को दी गई है।

सपाइयों का उत्साह पड़ा ठंडा

सपा-बसपा गठबंधन में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई हैं। इससे सपाइयों का उत्साह ठंडा पड़ गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की हिदायत (मायावती का अपमान, मेरा अपमान) के बाद नेता और कार्यकर्ता हाथी का साथी बनकर इसे मजबूत करने की हुंकार भर रहे हैं। दोनों सीटों पर बसपा प्रत्याशी को जिताने का दावा भी कर रहे हैं। 

Similar News