SwadeshSwadesh

समर्पण दिवस पर किया दीनदयाल उपाध्याय जी को याद

Update: 2019-02-11 18:50 GMT

आगरा। जयपुर हॉउस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया और पंडित दीनदयाल जी के समर्पण को याद किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा के आदर्श पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि को पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गये कलश रूपी गुल्लक लेकर कार्यकर्ता और नेता अपने अपने बूथ क्षेत्रों में जनता के बीच जाएंगे और भाजपा के लिए राशि एकत्रित कर समर्पण के रूप में पंडित जी के विचारों से अवगत कराएंगे। जयपुर हाउस क्षेत्र बूथ नंबर 142 की अध्यक्ष सुनीता पाटिल के बूथ से इस कार्यक्रम की महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने गुल्लक में धन राशि समर्पित कर अभियान की शुरुआत कर दी है।कार्यक्रम के संयोजक और महानगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महानगर के 1520 बूथों पर समर्पण दिवस मनाया जा रहा है जो भी समर्पण राशि गुल्लकों में जमा होगी वो लखनऊ कार्यालय पर भेजी जाएगी। साथ ही आज प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए ष्पहला वोट मोदी कोष् वाहन को महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने झंडी दिखाकर रवाना किया यह वाहन 2019 में पहली बार मतदान करने वाले 18 वर्ष के युवाओं को जागरूक कर वोट की महत्वता को समझाया जाएगा।

इस वाहन में लगी डिस्प्ले द्वारा मोदी युवाओ को संबोधित करेंगे। 

आज से ये वाहन महानगर के क्षेत्रों में भृमण करता हुया मिल जाएगा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गुप्ता महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी अशोक पिपल महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी अशोक कोटिया अर्चना अग्रवाल महानगर कोषाध्यक्ष विनय पाटनी महानगर मंत्री संध्या जोशी मंजू वाष्र्णेय असफाक सैफी प्रवेश दीक्षित भाजयुमो महानगर प्रभारी नितेश शिवहरे भाजयुमो अध्यक्ष गौरव राजावत राहुल आर्य शशांक भदौरिया बंटी बघेल अमित जैन लोकेश पलिया महानगर मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Similar News