SwadeshSwadesh

ताजनगरी को हेरिटेज सिटी बनाने को एक और कदम

Update: 2019-02-01 17:29 GMT

आगरा। ताजनगरी को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने एक कदम और बढ़ा दिया है। इसके लिए अहमदाबाद की सीईपीटी यूनीवर्सिटी (सेंटर फार एनवायरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नोलाजी) के साथ नगर निगम ने करार कर लिया है। हेरिटेज सिटी के संबंध में सीईपीटी की टीम विस्तृत अध्ययन करेगी। टीम की सिफारिश के बाद ही आगे काम होगा।

भारत सरकार की योजना के तहत आगरा हेरिटेज सिटी घोषित किया जाना है। अहमदाबाद की तर्ज पर आगरा का विकास किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी अहमदाबाद का दौरा कर चुके हैं। हेरिटेज सिटी बनाने से पहले शहर का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इस स्टडी के लिए नगर निगम ने अहमदाबाद की सीईपीटी यूनीवर्सिटी को चुना है। गुरुवार को नगर निगम और सीईपीटी यूनीवर्सिटी के बीच अध्ययन के लिए करार हो किया गया है। नगर आयुक्त और सीईपीटी यूनीवर्सिटी के दो प्रतिनिधियों ने इस करार पर हस्ताक्षर किए हैं। अध्ययन पर करीब 70 लाख रुपये का व्यय होगा। संस्था की सिफारिश के बाद ही शहर में काम होगा। उसी के आधार पर शहर को हेरिटेज लुक किया जाएगा। शहर की संस्कृति और विरासत को सहेजने का काम किया जाएगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि एग्रीमेंट साइन हो गया है। अगले सप्ताह सीईपीटी यूनीवर्सिटी के अन्य अधिकारी और टीम आगरा आएगी। हेरीटेज सिटी से संबंधित सभी विभागों के साथ वृहद बैठक होगी। उस बैठक में स्टडी की योजना पर तय होगी।

Similar News