SwadeshSwadesh

पार्षद और जलकल कर्मचारी के बीच महापौर ने कराया समझौता

Update: 2019-01-31 19:24 GMT

आगरा। बुधवार को लोहामंडी स्थित जलकल के जोनल कार्यालय पर जलकल कर्मचारियों और वार्ड 45 के पार्षद राजेश प्रजापति के बीच हुए विवाद को महापौर नवीन जैन ने सुलह कराकर खत्म करा दिया है। पार्षद राजेश प्रजापति के साथ हुई अभद्रता को लेकर पार्षदो में रोष था तो जलकल के कर्मचारी भी लामबंद थे। गुरुवार को पार्षद राजेश प्रजापति के साथ पार्षदगण और जलकल के कर्मचारी अपने यूनियन के नेताओं के साथ कैम्प कार्यालय, कमलानगर पर पहुँचे जहाँ महापौर नवीन जैन ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनो पक्षो की बात सुनी और दोनो पक्षो के बीच सुलह कराई। इस दौरान जलकल के जीएम आर एस यादव भी मौजूद रहे।

महापौर नवीन जैन ने जलकल कर्मचारियों और उनके नेताओं से जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रव्यवहार न किये जाने की बात कहते हुए जलकल के कर्मचारी अंसार खान व सुमित का पार्षद राजेश प्रजापति से हाथ मिलवाये और पटाक्षेप कर मामले को खत्म कराया। मामले का पटाक्षेप होने से पार्षद और कर्मचारी दोनो खुश दिखाई दिए और मिलकर शहर हित में कार्य करने की बात कही। महापौर नवीन जैन का कहना था कि पार्षद नगर निगम और जलकल परिवार के सदस्य है। हम सभी को मिलकर शहर हित में कार्य करना है। पार्षदों और जलकल कर्मचारी के बीच हुए विवाद से सिर्फ शहरवासियों का नुकसान होता है इसलिए दोनो पक्ष के बीच सुलह कराई और हाथ मिलवाकर गिले शिकवे दूर करा दिए हैं। जलकल जीएम आर एस यादव का कहना था कि महापौर नवीन जैन के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को खत्म करा दिया गया है। कर्मचारियों को हिदायत दी गयी है कि कोई भी जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता नही करेगा क्योकि वो भी हमारी तरह जनसेवक है और उनके माध्यम से शहरवासियों की समस्याओं का आसानी से निस्तारण कराया जा सकता है। इस दौरान पार्षद मोहन सिंह लोधी, राधिका अग्रवाल, मुकुल गर्ग, संजय रॉय, अमित ग्वाला, जय सिंह सरदार, सुषमा जैन के साथ जलकल जीएम आर एस यादव और जलकल के कर्मचारी मौजूद रहे।




Similar News