SwadeshSwadesh

हिन्दू जागरण मंच ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Update: 2019-01-31 19:22 GMT

आगरा। तीन फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पटना में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग में राहुल गांधी को श्रीराम के रूप में दर्शाया गया है, जिससे नाराज हिंदूवादी संगठनो ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस रैली के विरोध की शुरुआत आगरा से हो गयी है।

राहुल गांधी के श्रीराम वाले होर्डिंग्स-पोस्टर को लेकर हिन्दू जागरण मंच की ओर से जिला मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। हिंदूवादी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और अपनी नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ का कहना था कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को श्रीराम के रूप में दर्शा कर भगवान राम का अपमान किया है। राम मंदिर का विरोध करने वाले अब राम बनेंगे जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदूवादी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी काँग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हो सकते है हिन्दू समाज के भगवान नही। अपने आप को राम के रूप में दर्शाकर कांग्रेस ने हिन्दू समाज का अपमान किया है। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ने साफ कहा कि अगर इस मामले पर राहुल गांधी ने सार्वजनिक माफी नही मांगी तो फरवरी माह में शहर में होने वाली राहुल गांधी की रैली का जमकर विरोध होगा उन्हें शहर में घुसने नही दिया जाएगा।





Similar News