SwadeshSwadesh

पुलिस के लाठी चार्ज में सपा जिलाध्यक्ष घायल

Update: 2019-01-09 17:48 GMT

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोठी मीना बाजार मैदान में हुई रैली में किसानों के साथ गायों को लेकर आए सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बता दें कि किसानों ने पूर्व में ही प्रधानमंत्री की रैली में गायों को लाने का ऐलान कर दिया था। इसको लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। बुधवार को जैसे ही किसानों के साथ सपा के जिलाध्यक्ष गायों को लेकर सभा मे आने को चले तो पुलिस ने उनको रोक लिया। पुलिस ने उनसे सभा में न जाने के लिए कहा। इस पर किसान और जिलाध्यक्ष का पारा गर्म हो गया। वे जबरदस्ती जाने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

लाठी चार्ज होते ही जहां लोगों में भगदड़ मच गई, वहीं गायें भी इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान पुलिस की लाठी का शिकार सपा के जिलाध्यक्ष हो गए। उनके काफी चोटें आई। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि जिलाध्यक्ष गायों की चपेट में आगर घायल हुए हैं। 

Similar News