SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में

Update: 2019-01-03 16:59 GMT

आगरा। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जनवरी आगरा प्रवास व जनसभा की तैयारियों व लोकार्पित योजनाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। वह दोपहर 2 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आ जाएंगे। यहां से वह सीधे कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण करने के बाद 3.30 बजे आयुक्त सभागार में जाएंगे। यहां वह 4.30 तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक करेंगे। यहां से वह 4.50 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

Similar News