SwadeshSwadesh

जरा सी बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी व नगर निगम की पोल

महापौर और नगर आयुक्त के दावे हुए फेल सड़कें हुईं जलमग्न, घर और मंदिर बने जलाशय

Update: 2018-07-12 06:56 GMT

आगरा। ताजनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने का दवा जहां महापौर नवीन जैन महापौर बनने के बाद से कर रहे हैं, वहीं नगर निगम भी सफाई का दम भर रहा था। दोनों की पोल बुधवार को हुई जरा सी बारिश ने खोल दी है। ऐसा लग रहा है कि स्मार्ट सिटी बनना तो दूर ताजनगरी एक अच्छा शहर भी नहीं बन पाई है। वहीं दूसरी ओर यह भी मालूम हो गया कि नगर निगम ने किस प्रकार से नालों की सफाई की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बरते ही आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की पहल होने लगी। इसमें महापौर नवीन जैन बहुत दम भर रहे हैं। नवीन आगरा की गूंज पूरे शहर में गूंज रही है। वह यह बयान भी हजारों बार दे चुके हैं कि वह आगरा को स्मार्ट सिटी बनाकर ही दम लेंगे, लेकिन बुधवार को हुई जरा सी बारिश से ऐसा लग रहा है कि आगरा अच्छा शहर भी बन जाए तो बहुत होगा। बुधवार को शहर का नजारा देहात जैसा था। जिधर देखो पानी ही पानी। सड़कें जलमग्न हो रही थी और निचली जगह बने मकान व मंदिर जलाशय नजर आ रहे थे।

कारण साफ है कि नालों की सफाई न होगा। नाले चोक होने से बारिश का पानी निकल नहीं रहा था। बताते चलें कि हर वर्ष नगर निगम नालों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाता है, लेकिन हर साल ऐसा ही नजारा देखने हो मिलता है कि जरा सी बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है। इस संबंध में नगर आयुक्त से दूरभास पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हों ने फोन नहीं उठाया और यहीं हाल महापौर नवीन जैन का रहा। उन्होंने ने भी फोन नहीं उठाया।

Similar News