SwadeshSwadesh

सूदखोर ने साथियों के साथ जूता कारीगर पर बोला हमला, दो घायल

Update: 2018-11-15 08:19 GMT

आगरा। थाना सिकंदरा के गांव दहतोरा में एक सूदखोर ने अपने साथियों के साथ जूता कारीगर के घर हमला बोल दिया। उसने घर में दो सगे भाइयों बुरी तरह पीटा। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों के आने पर हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने गुरुवार सुबह मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मान सरोवर कॉलोनी दहतोरा सिकंदरा निवासी मोहित एक जूते की फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार की रात वह घर में बैठा हुआ था। इस बीच कृष्णा नाम का युवक अपने साथियों के साथ घर में आया और मोहित को बुरी तरह पीटने लगा। उसका भाई मनीष उसे बचाने आया तो उसे भी हमलावरों ने पीटा। दोनों भाईयों ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपी भाग निकले। मोहित ने पुलिस को बताया कृष्णा से दो साल पहले 35 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उसका ब्याज वह चुका है। अब कृष्णा 85 हजार रुपये और मांग रहा है। मना करने पर उसने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की।

थाना सिकंदरा प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावर भाग गए हैं, उसकी तलाश की जा रही है। मामला आपसी लेन देने का है।

Similar News