SwadeshSwadesh

चार साल का हिसाब मांगने वाले अपनी चार पीढिय़ों की सत्ता का हिसाब दें

वर्तमान केंद्र सरकार ने मात्र चार वर्षों में अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Update: 2018-07-06 09:47 GMT

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताजनगरी में प्रबुद्धवर्ग से संवाद

आगरा | वर्तमान केंद्र सरकार ने मात्र चार वर्षों में अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी हमसे चार साल का हिसाब मांगते हैं। हमें उन्हें नहीं देश की जनता को हिसाब देना है। गुरुवार को आगरा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां जनता के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिसाब मांगने से पहले अपनी चार पीढिय़ों के 55 साल का हिसाब जनता के सामने रखना पड़ेगा और मैं खुद उनसे हिसाब मांगता हूं।

मनमोहन सिंह से कम हैं मोदी के विदेशी दौरे

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर प्रश्न उठाता है। जबकि सत्य तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों की संख्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विदेशी दौरों से कम है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे जनता को दिखते हैं, जबकि मनमोहन सिंह कब विदेश जाते थे और कब आते थे, किसी को पता ही नहीं चलता था। और हालत यह थी कि वह थाईलैंड का पन्ना मलेशिया में पढ़ आते थे और मलेशिया का पन्ना थाईलैंड में। यूपीए के शासन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में देश की हालत क्या थी। दस साल से यूपीए का शासन था। घोटाले, भ्रष्टाचार सभी चलते थे। 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार उजागर हुए थे। देश का हर व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था। लेकिन, प्रधानमंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री नहीं मानते थे।





Similar News