SwadeshSwadesh

अपराधी भी हो गए हैं संभ्रांत : एसएसपी

आज के अपराधी भी संभ्रांत हो गए हैं। बड़ी गाडिय़ों में घुमते हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं और उनके बच्चे कॉनवेंट स्कूल में पढ़ते हैं।

Update: 2018-06-26 10:48 GMT

35 पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

आगरा। आज के अपराधी भी संभ्रांत हो गए हैं। बड़ी गाडिय़ों में घुमते हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं और उनके बच्चे कॉनवेंट स्कूल में पढ़ते हैं। मोबिलिटी बढऩे के कारण उन्हें आसानी से पकडऩा और पहचानना जटिल हो गया है। पुलिस पर कार्य की अधिकता और संसाधनो की कमी के बावजूद वह बेहतर काम का प्रयास कर रही है। यह कहना था एसएसपी अमित पाठक का। वह सोमवार को अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम अच्छा काम करते अपनी ड्यूटी निभाते हैं, जिसकी हमने शपथ ली है। लेकिन इस तरह के आयोजन निसंदेह हमारी टीम का उत्साहवर्धन करते हैं। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर चीजों का प्राइविटाइजेशन हो गया, लेकिन पुलिस का कोई विकल्प नहीं है। अमित पाठक जैसे अधिकारी प्रदेश के लिए अनमोल रत्न के समान है। मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के क्षेत्र योगी सरकार को देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में पुलिस का ऐसा सम्मान नहीं हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप जलाकर किया गया। संचालन (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा) विनय अग्रवाल व अतिथियों का स्वागत अशोक अग्रवाल (फरह वाले) ने किया। कार्यक्रम में विधायक महेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, अशोक अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विनय अग्रवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा) राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप गर्ग, दिनेश बंसल कातिब, मुरारी लाल प्रसाद, मुरारी लाल गोयल, केशव अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बसंत गुप्ता, महेन्द्र खंडेलवाल, रामचरण पोरवाल, मयंक अग्रवाल छीतरमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


Similar News