SwadeshSwadesh

आगरा पुलिस ने रच दिया इतिहास, 92 टीम, सात घंटे और 190 गिरफ्तार

-बीती रात जिलेभर में अपराधियों की धर-पकड़ का चला बड़ा अभियान

Update: 2019-07-07 14:30 GMT

आगरा। नवागत पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने अपराधिकयों में हड़कंप मचा दिया है। बीती रात पूरे जिले में अपराधियों की धर-पकड़ का बड़ा अभियान चलाया गया। जिससे हड़कंप मच गया। एक रात में 7 घंटे चली पुलिस की ताबड़तोड़ दविशों में अपराध से जुडे़ 190 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 171 वारंटी व 17 वांछित अपराधी बनाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार दोपहर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने लाया गया।

जानकारों की मानें तो आज तक इतनी बड़ी तादात में आगरा पुलिस द्वारा शातिरों की न तो कभी गिरफ्तारी की गई और न ही इतने आरोपियों को कभी मीडिया के सामने लाया गया। पुलिस लाइन का नजारा देख पत्रकार भी आश्चर्य चकित हो गए। रात जनपद के सभी थानों को वारंटी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाए जाने के निर्देश एसएसपी ने दिए थे। इसी क्रम में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पुलिस का छापा अभियान चला। कप्तान के मुताबिक 171 वे पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हैं। 17 अन्य आरोपियों में कई ऐसे वांछित थे, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी, इनमें एक वारंटी जगदीशपुरा में ऐसा था कि 2016 से वांछित चल रहा था। सर्वाधिक 17 गिरफ्तारी एत्माउददौला थाना से 21 व देहात के मलपुरा पुलिस ने 19 गिरफ्तारी की हैं। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, एसपी पश्चिम रवि कुमार और एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार और सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारी थे।  

Similar News